प्रमुख ऐतिहासिक उपलब्धियां
पुलिस सेवा, प्रवर्तन निदेशालय एवं सार्वजनिक जीवन में हासिल किए गए कीर्तिमान
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के 15 गौरवशाली वर्ष
संयुक्त निदेशक, लखनऊ जोन एवं प्रमुख राष्ट्रीय अन्वेषण
माफियाओं एवं भ्रष्ट सिंडिकेट्स की अचल व चल संपत्तियों की जब्ती।
विदेशी मुद्रा उल्लंघन एवं हवाला रैकेट्स के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई।
2014 में माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश से स्थायी नियुक्ति।
प्रमुख ऐतिहासिक जांचें: 2G स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर डील, एयरसेल मैक्सिस केस, आम्रपाली रियल एस्टेट फ्रॉड, एब्लेज पोंजी स्कीम, गोमती रिवरफ्रंट घोटाला आदि।
उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (10 वर्ष)
पुलिस उपाधीक्षक (Dy. SP) एवं अपराध नियंत्रण
राष्ट्रपति वीरता पदक (2005)
दुर्दांत अपराधियों के विरुद्ध अदम्य साहस, जांबाजी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा देश के सर्वोच्च पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया गया।
गोमती नगर क्राइम ब्रांच एवं फर्जी जमानत रैकेट का भंडाफोड़
गोमती नगर, लखनऊ में पहली बार समर्पित क्राइम ब्रांच की स्थापना। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वर्षों से चल रहे फर्जी जमानतदारों के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया, जिस पर हाईकोर्ट ने सार्वजनिक प्रशंसा की।
UK India Legal Partnership (UKILP) Award for Excellence in Public Life
सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक शुचिता में असाधारण योगदान के लिए ब्रिटेन की संसद (हाउस ऑफ लॉर्ड्स) में अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।