सरोजनी नगर विज़न 2030
आत्मनिर्भर, सशक्त, आधुनिक और विकसित सरोजनी नगर का संकल्प
विश्वस्तरीय अवसंरचना एवं स्मार्ट ग्राम
सरोजनी नगर की सभी 52 ग्राम पंचायतों को पक्की 4-लेन सड़कों, आरसीसी भूमिगत नालियों और 100% सौर स्ट्रीट लाइटों से संतृप्त करना।
हर ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी व स्किल लैब
प्रत्येक विद्यालय और पंचायत में हाई-स्पीड इंटरनेट, एआई व कोडिंग प्रशिक्षण और प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन केंद्र की उपलब्धता।
तारा शक्ति मिशन - 10,000 लखपति दीदियां
तारा शक्ति केंद्रों के माध्यम से 10,000 ग्रामीण माताओं-बहनों को सूक्ष्म उद्यम, फूड प्रोसेसिंग और हस्तशिल्प में प्रशिक्षित कर स्वावलंबी बनाना।
सुलभ स्वास्थ्य - 10 मिनट में आपातकालीन चिकित्सा
सचल आईसीयू एंबुलेंस, टेली-मेडिसिन केंद्र एवं हर परिवार को निःशुल्क जांच व दवाइयों की सुगम पहुंच।